logo

उत्तराखंड से लौटे मजदूरों से मिले RBSS अध्यक्ष धनंजय कुमार, झारखंड में ही रोजगार देने की वकालत

majdoor.jpeg

रामगढ़ 

 उत्तराखंड के उत्तरकाशी टनल में फंसे मजदूरों की सकुशल वापसी के बाद उनसे मिलने वाले लोगों का तांता बंधा हुआ है। इसी क्रम में आज RBSS अध्यक्ष धनंजय कुमार ने ओरमांझी के खीराबेड़ा गांव में वापस लौटे मजदूरों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मजदूरों का स्वागत किया और उनके हौसले की तारीफ की। साथ ही उन्होंने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार से मांग की कि झारखंड लौटे सभी मजदूरों को राज्य में ही रोजगार उपलब्ध कराया जाये। ताकि उनको अपने परिवार से दूर नहीं रहना पड़े और इस तरह की घटनाओं को टालने से रोका जा सके। 

गांव के सात मजदूर टनल में फंसे हुए थे

बता दें कि उत्तरकाशी के टनल में खीराबेड़ा गांव के सात मजदूर फंसे हुए थे। सभी की 17 दिनों के बाद सकुशल वापसी हुई है। इन सभी के गांव पहुंचने पर रामगढ़ विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी सह RBSS के केंद्रीय अध्यक्ष धनंजय कुमार पुटूस इनसे मिलने यहां पहुंचे थे। उनके साथ संगठन के कई सदस्यों ने भी मजदूरों से मुलाकात की और उनकी समस्या की जानकारी ली। कहा कि वे अपने स्तर से मजदूरों की समस्या को दूर करने का औऱ इसे सरकार तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। धनंजय कुमार ने मजदूरों की सकुशल वापसी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व पूरी रेस्क्यू टीम को धन्यवाद दिया।

रोजगार देने की मांग 

मौके पर धनंजय कुमार ने कहा कि आज हमारे संगठन के साथी सकुशल घर वापस आ गए हैं। लेकिन कहीं न कहीं यहां रोजगार का अभाव है। इसी के कारण यहां के लोगों को बाहर काम करने जाना पड़ता है। अगर यहीं रोजगार का सृजन हो, तो गरीबों को अपनी जान जोखिम में डाल कर बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सरकार को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है। मौके पर धनंजय कुमार पुटूस के साथ आरबीएसएस के विक्की बेदिया, अजय राम और श्रीधर सिंह आदि मौजूद थे।